तिर्वा: तिर्वा में राज्य मंत्री का स्वागत बना विरोध, UGC को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाज़ी, मंत्री हुए आग बबूला
Tirwa, Kannauj | Jan 27, 2026 कोल्ड स्टोरेज के उद्घाटन के लिए जा रहे राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा को तिर्वा के गांधी चौराहे पर रोककर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।हालांकि स्वागत कार्यक्रम के दौरान ही कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने UGC से जुड़े फैसले पर सवाल उठाते हुए नारेबाज़ी शुरू कर दी और खुलकर अपनी नाराज़गी जाहिर की। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।