धौलपुर: कॉलोनी वासियों ने नगर परिषद आयुक्त के निवास पर किया विरोध प्रदर्शन
धौलपुर नगर परिषद की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध तेज हो गया है। नगर परिषद पिछले महीने से यह अभियान चला रही है। इस दौरान परिषद की टीम अतिक्रमण के साथ-साथ मंजूरशुदा दुकानों और मकानों को भी तोड़ रही है। दो दिन पहले हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में नगर परिषद ने जेसीबी से लोगों के घरों के सामने तोड़फोड़ की। इससे निवासियों को घरों में प्रवेश करने में क