तिर्वा: रजईमऊ राजा गांव में दुकान पर टिनशेड में बिजली करंट लगने से महिला की हुई मौत
Tirwa, Kannauj | May 14, 2025 तिर्वा : परचून की दुकान पर टिनशेड में करंट उतर आया। महिला ने टिनशेड के पोल में बंधी बकरी को खोलने का प्रयास किया तो करंट लग गया। इससे महिला की मौत हो गई। मेडिकल कालेज में मौत की पुष्टि हुई। स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव लेकर घर चले गए।