तिर्वा: कन्नौज के भगवंतपुर गांव में आज बुधवार से शुरू हुआ श्रीमदभागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ, गणेश पूजन के साथ निकाली गई कलश यात्रा
Tirwa, Kannauj | May 14, 2025 कन्नौज जिले के भगवंतपुर गांव में माॅं दुर्गा एवं बाला जी मंदिर प्रांगण में 7 दिवसीय श्रीमदभागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आज बुधवार को कथा का शुभारम्भ गणेश पूजन एवं कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। कार्यक्रम की जानकारी सरस कथा वाचक आचार्य सुभाष चन्द्र पाण्डेय ने दी है।