मोदीनगर: गोविंदपुरी कॉलोनी में ट्रैक्टर के पीछे लगे कंप्रेसर से खोलता हुआ तारकोल बाइक सवार दो किशोरों पर गिरा, घायल
गोविंदपुरी कॉलोनी सारा मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। सड़क पर तारकोल डाला जा रहा था। ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेसर से खोलता हुआ तारकोल बाइक सवार पर गिर गया। इस घटना में बाइक सवार फरमान और असद दोनों घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।