सरवाड़: केकड़ी के अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने सरवाड़ थाने का किया निरीक्षण, अवैध खनन व यातायात व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
Sarwar, Ajmer | Mar 25, 2026 सरवाड़: केकड़ी अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी ने सरवाड़ पुलिस थाने का औचक निरीक्षण किया। एडीएम भंडारी ने थाने के मुख्य भवन, माल खाने, व रिकॉर्ड रूम में रखी विभिन्न पंजिकाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण व रिकॉर्ड के व्यवस्थित रखरखाव पर बल दिया। साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में कड़े निर्देश दिए