चीनोर: करंट की चपेट में आने से घायल हुए एक ही परिवार के तीन लोगों से मिलने जयारोग्य चिकित्सालय पहुंचे ऊर्जा मंत्री
ग्वालियर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर के विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को हुए हादसे के बाद घायलों का आईसीयू में उपचार चल रहा है। ऊर्जा मंत्री तोमर शाम को घायलों की स्थिति का जायजा करने के लिए जयारोग्य अस्पताल परिसर पहुंचे और उन्होंने आईसीयू में भर्ती तीनों घायलों को देखा और चिकित्सकों के उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए।