कोतवाली बागपत क्षेत्र के ग्राम गौरीपुर जवाहरपुर स्थित यमुना बस्ती निवासी शमीम ने शुक्रवार की रात करीब साढे नौ बजे जानकारी देते हुए बताया कि उसी 11 वर्षीय बेटी जोया नैथला गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात में पढती है। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे विद्यालय से घर जा रही थी। उसी दौरान तेज रफ्तार ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बेटी को टक्कर मार दी।