बरबीघा: कारे गांव के पास ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर, दो घायल
शनिवार2बजे एक ई-रिक्शा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी,जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना उस वक्त हुई जब बाइक सवार अमारी गांव से शेखपुरा की ओर जा रहे थे।जैसे ही वे कारे गांव के पास पहुंचे, एक अनियंत्रित ई-रिक्शा ने सामने से आकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।