कोटा: तोखन साहू ने सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया
Kota, Bilaspur | Aug 30, 2025 राष्ट्रीय खेल दिवस पर केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद तोखन साहू ने बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के तहत बी आर यादव अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पंजीयन पोर्टल लॉन्च, सीएमडी चौक पर सर्व भारती मैराथन ,रेलवे मैदान में तैराकी प्रतियोगिता तथा एनटीपीसी सीपत में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई।