सिकंंदराबाद: सिकंदराबाद नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित का दादा साहब फाल्के आइकन अवार्ड से हुआ सम्मान
नई दिल्ली में दादा साहब फाल्के आइकन अवार्ड संगठन द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह में सिकंदराबाद नगरपालिका अध्यक्ष डॉ प्रदीप दीक्षित को श्रेष्ठ नगर पालिका अध्यक्ष अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार असम के पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी और गुजरात के सांसद एवं पूर्व मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने प्रदान किया ।