गुना नगर: हनुमान चौराहे पर नामांतरण नहीं होने से परेशान युवक ट्रॉफिक खंभे पर चढ़ा, फांसी लगाने की कोशिश
गुना। पटवारी द्वारा पैसे लेने के बाद भी नामांतरण नहीं करने से नाराज एक व्यक्ति का शहर के हनुमान चौराहे पर शनिवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को सामने आया। पटवारी और प्रशासन से परेशान व्यक्ति शनिवार दोपहर को फांसी लगाने के लिए चौराहे पर स्थित ट्रॉफिक सिगनल के खंभे पर चढ़ गया।