कोतमा के ग्राम पंचायत बेलगांव अंतर्गत ग्राम कनई टोला में मंगलवार दोपहर 4:00 बजे अज्ञात वजह से रामाशंकर के घर में आग लग गई जिससे घर में रखा हुआ गृहस्थी का सामान जलकर पूरी तरह से खाक हो गया। इसके बाद इस मामले की सूचना राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी गई साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।