जौनपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य शासी निकाय की बैठक संपन्न
मुख्य विकास अधिकारी श्री साई तेजा सीलम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया की 0 से 1 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण मे मछलीशहर में 90 प्रतिशत से कम टीकाकरण पाया गया जिसे जल्द बढ़ा लिया जाएगा