विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर महावीर बस्ती में निकाली गई प्रभात फेरी देवली में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर महावीर बस्ती वासियों ने आज प्रभात फेरी निकालकर हिंदुओं में सामाजिक समरसता एवं एकता बनाने का संदेश दिया। महावीर बस्ती निवासियों द्वारा प्रभातफेरी स्वर्णकार धर्मशाला गौरव पथ से प्रारंभ कर ज्योति कॉलोनी की कई गलियों से निकाली गई।