मुरादाबाद: पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने विवाहिता को पंचायत में तीन तलाक पति सहित तीन के खिलाफ मुकदमा
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर भूड़ निवासी आजमी की शादी मंझोला थाना क्षेत्र के मनोहरपुर निवासी शाहिद हुसैन के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा। उसके बाद ससुरालियों ने विवाहिता को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरु कर दिया ओर मांग पूरी न होने पर मारपीट करते थे। कई बार मामले को लेकर पंचायत हुई।