उरई: ग्राम बोहदपुरा में खेत में काम कर रहे किसान को सांप ने बनाया शिकार, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
Orai, Jalaun | Jun 28, 2025 शनिवार की दोपहर 1बजे के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक किसान धर्मेंद्र के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, धर्मेंद्र खेत में काम कर रहा था तभी वहां जहरीला सांप निकल आया और उसने धर्मेंद्र को अपना शिकार बनाते हुए काट लिया, और तुरंत ही सांप का जहर किसान के शरीर में दौड़ा और उसकी दर्दनाक मौत हो गई, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।