अगिआंव: ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड जवान की सड़क हादसे में मौत, पवना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक जवान घायल
Agiaon, Bhojpur | Mar 13, 2026 अगिआंव प्रखंड अंतर्गत पवना बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में होमगार्ड के एक जवान की मौत हो गई, जबकि दूसरा जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे और होमगार्ड विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।मृतक जवान की पहचान धोवहां थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी 26 वर्षीय चंद्रमोहन कुमार के रूप में हुई है।