कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत रीठी रोड पर सोमवार देर शाम करीब 7 बजे एक बाइक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। बाइक पर सवार तीन लोग हादसे में घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रीठी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया