बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के खजुहा के पास एक ट्रक जिसमें बोरा लदा हुआ था अचानक से तार से टकरा गया । टकराने की वजह से ट्रक में रखे बोरे में आग लग गई ,देखते-देखते लोगों की भारी भीड़ भी एकत्रित हो गई और कड़े प्रयास के पश्चात ट्रक से बोरे को बाहर निकाला गया।