कोल: रामघाट रोड पर बिजली के खंभे में लगी भीषण आग, पेड़ झुलसा, कार बची, स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना
अलीगढ़ के रामघाट रोड पर अचानक बिजली के खंभे में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पास खड़ा पेड़ भी झुलस गया, वहीं नीचे खंभे के पास खड़ी एक कार के चपेट में आने का खतरा पैदा हो गया।स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।