धौलपुर: भक्ति भाव से मनाया गया श्री राधा रानी का जन्मोत्सव, राधा अष्टमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़
रविवार को राधा अष्टमी के पावन अवसर पर धौलपुर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मचकुंड और ऐतिहासिक राधा बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने पूरे भक्ति भाव से श्री राधा रानी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से विशेष रूप से सजाया गया था, जिससे समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। मचकुंड महंत कृष्णदास ने बताया