कहरा: रबी मौसम में खेतों में चूहों का प्रकोप बढ़ जाता है, समय रहते करें उपाय: सहरसा के वैज्ञानिक की सलाह
Kahara, Saharsa | Jan 21, 2026 रबी मौसम की शुरुआत के साथ ही किसानों के सामने कई तरह की चुनौतियाँ खड़ी हो जाती हैं इन्हीं में से एक गंभीर समस्या है खेतों में चूहों का तेजी से बढ़ता प्रकोप जैसे-जैसे खेतों से पानी की मात्रा कम होती जाती है वैसे-वैसे चूहों के लिए खेत सुरक्षित ठिकाना बन जाते हैं यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान न दिया जाए तो चूहे फसलों को भारी नुकसान पहुँचा सकते हैं