अररिया: चैनपुर मूसरिया में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 11, 2025 जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर मूसरिया वार्ड संख्या 04 में बच्चों बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में मंगलवार को दोपहर 3 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है.