रामपुर: पटवाई में वाटिका होटल के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की हुई मौत, जिला अस्पताल में हुआ पीएम
Rampur, Rampur | Apr 28, 2025 सोमवार को सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना पटवाई क्षेत्र के निसबी निवासी नज़ाकत सुबह 4 बजे के आसपास मोटरसाइकिल पर काम करने शहर जा रहे थे। पटवाई में वाटिका होटल के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में नज़ाकत की मौत हो गई। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।