किस्को: बिरहोर कॉलोनी में पेड़ पर महिला का शव लटका मिला, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरहोर कॉलोनी में बीते रात्रि एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला की पहचान 43 वर्षीय अगहनी बिरहोर पति गणेश बिरहोर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला मंगलवार की रात्रि में खाना खाकर सोयी थी इसके बाद रात्रि में ही घर के समीप स्थित एक केंद्र पेड़ में फांसी लगा ली। जिसक