रामगंजमंडी में सरसों की खरीद को लेकर किसानों में नाराजगी देखने को मिल रही है। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने मंडी सचिव के नाम ज्ञापन देकर सरसों के सैंपल और कम कीमत पर खरीद का विरोध जताया है। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे कृषि विपणन प्रमुख प्रहलाद धाकड़ ने बताया कि 25 फरवरी को कृषि उपजमंडी में किसान, व्यापारी और मंडी प्रशासन की संयुक्त बैठक हुई थी।