महासमुंद: जिले में 13 पैकेट से 25 किलो गांजा बरामदः कीमत साढ़े 12 लाख रुपए, ओडिशा से रायपुर ले जा रहे थे, दो अंतरराज्यीय तस्कर
जिले के सिंघोड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक होण्डा सिटी कार से 25 किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत साढ़े 12 लाख रुपए बताई जा रही है। पकड़े गए दोनों तस्कर ओडिशा के थे। पुलिस ने गांजा और कार जब्त कर दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।