पलिया: पलिया में कानून बेबस और भूमाफिया बेखौफ, दुधवा रोड पर करोड़ों की सरकारी जमीन पर फिर शुरू हुआ अवैध निर्माण कार्य
लखीमपुर खीरी जिले की पलिया तहसील क्षेत्र में दुधवा रोड स्थित पलिया नगर पालिका परिषद की करोड़ों रुपये मूल्य की भूमि पर गुरुवार को एक बार फिर अवैध निर्माण कार्य शुरू हो गया। हैरानी की बात यह है कि बीते मंगलवार को ही एसडीएम पलिया अवनीश कुमार ने लेखपाल के माध्यम से निर्माण कार्य रुकवाया था, लेकिन आदेश के बावजूद गुरुवार को दोबारा निर्माण शुरू कर दिया गया।