मोकामा थाना क्षेत्र के छतरपुर में बुधवार को लगभग 11 बजे एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में बाइक पर सवाल दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों के नाम गोलू कुमार एवं कृष्ण कुमार बताए जाते है, जो ममरखाबाद के रहने वाले हैं।