माघ पूर्णिमा के मौके पर रामरेखा धाम में कल 31 जनवरी से 3 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरुआत होगी ।इस संबंध में शुक्रवार को 3:00 बजे धाम के संरक्षक कौशल राज सिंह देव ने बताया कि पहले दिन यहां पर सत्संग अधिवास जबकि दूसरे दिन अखंड हरी कीर्तन की शुरुआत और 2 फरवरी को धार्मिक अनुष्ठान का समापन महा भंडारा और इस दौरान भव्य मेले का आयोजन होगा।