नौबतपुर प्रखंड के छोटकी कोपा गांव में सोमवार की सुबह करीब 9 बजे भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा सह श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं व पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंचे। कलश यात्रा के