मेरठ: ब्रह्मपुरी क्षेत्र में ई-रिक्शा की बैटरी चार्जिंग दुकान में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
Meerut, Meerut | Mar 28, 2025 मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र के खत्ता रोड पर मौजूद ई रिक्शा की बैटरी चार्जिंग करने की दुकान में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई जिसके चलते वहां अफरा तफरी मच गई इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई जहां सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था