झांसी: बबीना थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी में रहने बाले ऑटो ड्राइवर ने ग्रह कलेश के चलते किया सुसाइड
Jhansi, Jhansi | Mar 25, 2024 मृतक का नाम हरिसिंह यादव (45) पुत्र किशुनलाल था। वह बबीना के पंजाबी कॉलोनी में रहता था। मृतक के भाई कर्णसिंह यादव ने बताया कि हरिसिंह ऑटो चलाया करते थे। वह शराब पीते थे, जिसके चलते घर में झगड़ा होता था। करीब 5 दिन पहले पत्नी रानी अपने 20 साल के बेटे रविराज को लेकर मायके चली गई थी। इसके बाद से हरिसिंह घर पर अकेले थे। उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।