भोगांव: भोगांव नेशनल पी.जी. कॉलेज की दो छात्राएं विश्वविद्यालय खो-खो टीम में चयनित हुईं
भोगांव के नेशनल पी.जी. कॉलेज, भोगाँव की दो छात्राओं, संगम राजपूत (बी.एससी. षष्ठम सेमेस्टर) और कंचन राजपूत (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर) का चयन डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की खो-खो टीम में हुआ है। इन छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा से कॉलेज का नाम रोशन किया है।