सोनो: बंगाल के मजदूर का नागी नकटी डैम स्थित चाय के दूकान से सन्देहहास्पद स्थिति में शव बरामद
Sono, Jamui | May 25, 2024 झाझा थाना क्षेत्र के नागी नकटी डैम स्थित चाय के दुकान से संदेह हास्पद स्थिति में बंगाल के एक मजदूर का शव बरामद किया गया। मृतक मजदूर की पहचान वर्दमान जिले के कुल्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेमतपुर गांव निवासी रघु रविदास के पुत्र मुकेश रविदास के रूप में हुई है।घटना की जानकारी पुलिस के द्वारा मृतक मजदूर के परिवार वालों को दी गई।