सिकंदरा: सिकंदरा कस्बे में महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव शोभायात्रा, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नगर
सिकंदरा नगर पंचायत में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे भगवान भोलेनाथ की भव्य शिव शोभायात्रा धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालुओं के जनसैलाब से पूरा नगर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।शोभायात्रा प्रारंभ होने से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल ने भगवान शिव की विधिवत आरती उतारकर यात