बरहट थाना क्षेत्र के बननगामा के पास गुरुवार को एक ट्रैक्टर दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के धपरी गांव निवासी अमन यादव के रूप में हुई है। मृतक के चचेरे भाई हंसराज ने 8:30 बजे बताया कि अमन को रास्ते में नींद आ गई थी। इसी दौरान ट्रैक्टर सड़क किनारे मिट्टी के ढेर पर चढ़ गया। जिससे हादसा हुआ।