रामगढ़ कस्बे के पंचायत समिति परिसर में गुरुवार को विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्ध घुमंतू समुदायों के लिए सहायक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और लाभार्थियों के दस्तावेज तैयार किए गए। दोपहर करीब 12 बजे अलवर जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला शिविर का निरीक्षण करने रामगढ़ पहुँचीं।