जसवंतनगर: नगर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार की माताश्री शकुंतला देवी का निधन, अंतिम संस्कार यात्रा में उमड़ी भीड़
अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार उर्फ पुद्दल की माताश्री, 82 वर्षीय शकुंतला देवी पत्नी स्व. सौखी लाल का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। शकुंतला देवी का अंतिम संस्कार मोहल्ला मोहन की मढ़ैया स्थित उनके आवास के समीप श्मशान घाट पर विधि-विधान के साथ किया गया। अंतिम यात्रा में नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधियों पहुँचे।