बहोरीबंद तहसील के बाकल क्षेत्र के पठारी गांवों में गर्मी से पहले ही भीषण जल संकट खड़ा हो गया है खासकर पटोरी गांव में हालात बेहद चिंताजनक हैं। गांव के अधिकतर हैंडपंप या तो खराब पड़े हैं या सिर्फ हवा फेंक रहे हैं। वहीं गांव का मुख्य जलस्रोत प्रधानमंत्री नल-जल योजना पूरी तरह ठप है, जिससे जलस्रोत खुद प्यासे नजर आ रहे हैं।