बदायूं: बदायूं के धर्मपुर गांव के पास डीसीएम और अल्टो कार की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, कार के परखच्चे उड़े, दो सवार घायल
हरियाणा प्रदेश के सिरसा के रहने वाले 25 वर्षीय पवन नाथ पुत्र जसवंत व सुखवेंद्र नाथ पुत्र प्रेमनान अल्टो कार से उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला भागीरथी गंगा घाट पर गंगा स्नान कर लौट रहे थे तभी थाना उझानी क्षेत्र के धर्मपुर गांव के पास उनकी अल्टो कार व डीसीएम की भीषण भिडंत हो गई । जिससे कार में सवार पवन व सुखवेंद्र घायल हो गए ।