लाडपुरा: कोटा में अफीम तस्कर को 5 साल की सजा, 7 साल पुराने मामले में कोर्ट का फैसला, सह-आरोपी को मिली बरी
Ladpura, Kota | Jun 2, 2025 कोटा की विशिष्ट न्यायालय एनडीपीएस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के 7 साल पुराने मामले में आरोपी को सजा सुनाई है। न्यायाधीश रामपाल सिंह ने मध्य प्रदेश के गुना जिले के दस्यखेड़ी निवासी भारत सिंह को 5 साल का कठोर कारावास और 1 लाख रुपए का अर्थदंड सुनाया है। वहीं सह-आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया।