कटिहार: महेश्वरी अकादमी में नशा मुक्ति दिवस पर निकली प्रभात फेरी, छात्र-छात्राएं रहे मौजूद
मंगलवार की सुबह 7 बजे उत्पाद विभाग की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र और छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद थे। जिसका नेतृत्व उत्पाद अधीक्षक कर रहे थे। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि नशा मुक्ति दिवस को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई है और कई कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विद्यालय के बच्चे बढ़ चढ़कर भाग ले रहे है।