शनिवार को दोपहर 3 बजे इटारसी के आदिवासी विकासखंड केसला के ग्राम सुखतवा में स्थित केसला पोल्ट्री समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आदिवासी महिलाओं द्वारा पोल्ट्री के माध्यम सहकारिता में योगदान को लेकर चर्चा हुई।साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में रैली निकालकर संगोष्ठी का आयोजन हुआ ।