बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के निधापुरा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय रामसेवक अपनी पत्नी धर्मवती के साथ अलीगंज अपनी ससुराल से बाइक द्वारा अपने गांव जा रहा था। तभी शुक्रवार दो बजे के आसपास थाना उझानी क्षेत्र के तेहरा गांव के पास खेल रहे युवकों की फुटवॉल सड़क पर आ गई । जिसके ऊपर बाइक का पहिया चढ़ गया और बाइक पर पीछे बैठी धर्मवती गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।