बनमनखी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में मंडल स्तर पर आयोजित हो रहे हिंदू महासम्मेलन की कड़ी में बनमनखी अनुमंडल अंतर्गत चंपावती मंडल में रविवार को एक विस्तृत आम सभा का आयोजन किया गया। यह बैठक चंपावती मंडल (सरसी, चंपावती एवं दमेली पंचायत) में आयोजित हुई।