सैफई: सैफई मेडिकल कॉलेज नर्सिंग स्टाफ हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कार हटाने को लेकर 2 पक्षो में हुआ था विवाद
Saifai, Etawah | Aug 20, 2024 सैफई मेडिकल कॉलेज परिसर में बीते 16 अगस्त को कार हटाने को लेकर नर्सिंग स्टाफ के दो पक्षों में विवाद के बाद हुई मारपीट के मामले में सैफई थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेश शर्मा को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया, बताते चलें उक्त घटनाक्रम में नर्सिंग एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री राघवेंद्र गिरी को सिर में गंभीर चोटें आईं थी।