झांसी: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर विकास भवन सभागार में डीएम ने प्रतिभाओं का किया सम्मान
Jhansi, Jhansi | Dec 25, 2024 विकास भवन सभागार में अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद स्तर पर भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए गए प्रतिभागी वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्रा तनाज खान ,संगीता कुशवाहा व बुंदेलखंड महाविद्यालय के छात्र राहुल जोशी को पुरस्कार दिए गए।