फूलपुर: ईरान–इजराइल युद्ध की अफवाह से फूलपुर इंडेन गैस एजेंसी पर उमड़ी भीड़, सिलेंडर लेने के लिए घंटों लाइन में लगे उपभोक्ता
फूलपुर स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर आज बुधवार के दिन सुबह लगभग दस बजे से दोपहर दो बजे तक गैस सिलेंडर भरवाने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी रही ईरान–इजराइल युद्ध को लेकर गैस की कमी की अफवाह फैलने से लोगों में घबराहट का माहौल बन गया है बड़ी संख्या में उपभोक्ता सिलेंडर भरवाकर घर में रखने के लिए एजेंसी और गोदाम पर पहुंच गए, जिससे वहां काफी भीड हो गई थी।